पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा लोक अदालत सप्ताह आज से

मेगा लोक अदालत सप्ताह आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यजिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में 22 से 27 सितंबर तक मेगा लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इन मेगा लोक अदालतों में फौजदारी, दीवानी, पारिवारिक, राजस्व, वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण, बैंक-बीमा संबंधित राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

बड़ीसादड़ी| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 22 सितंबर सोमवार से साप्ताहिक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मेगा लोक अदालत में राजीनामा योग्य दीवानी, फौजदारी प्रकरणों के अतिरिक्त राजस्व, श्रम, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, पारिवारिक न्यायालय संबंधित प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य सभी प्रकृति के प्रकरण इनके अतिरिक्त प्री लिटिगेशन प्रकरणों को भी शामिल किया गया है। इस अवधि में बड़ीसादड़ी मुख्यालय पर स्थित न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बड़ीसादड़ी एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम वर्ग, बड़ीसादड़ी के न्यायालयों में भी मेगा लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।