शहर में दो जगह सुंदरकांड पाठ
चित्तौड़गढ़ | शहरसे सटे नाडोलिया के माली मोहल्ला में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ मंगलवार को डालचंद, भीम सिंह पडि़हार के यहां आयोजित होगा। धनराज गुर्जर ने बताया कि महेश प्रजापत ढोलक पर ओमप्रकाश ऑरगन पर संगत करेंगे। राजेश सोमानी, ईश्वर शर्मा, राजकुमार सोनी, सुनीलगिरी पुरी, कुलदीप गिरी, पूर्णाशंकर प्रस्तुति देंगे। इधर, श्रीबालाजी मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से मंगलवार शाम साढ़े सात बजे से गांधीनगर में आकाशवाणी रोड स्थित श्री अग्रसेन मांगलिक भवन में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।