28 को मनाएंगे शक्ति साधना संकल्प दिवस
चित्तौड़गढ़ | दुर्गावाहिनीकी मीटिंग संघ कार्यालय पर विहिप जिला उपाध्यक्ष मनोहरसिंह झाला की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि विहिप के प्रांतीय समन्वयक प्रमुख डा. योगेश चंद व्यास विशिष्ट अतिथि ऊषा रांधड, शशि सनाढ्य, धनश्री चौहान, कमलेश ओझा, सुनील ढीलीवाल थे।
मीटिंग में दुर्गावाहिनी की ओर से 28 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे से द्वारिका धाम में शक्ति साधना संकल्प दिवस समारोह के तहत कन्या पूजन, शस्त्र पूजन, सप्त श्लोकी दुर्गा पाठ भजन प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। उसके संबंध में चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा. व्यास ने सभी कार्यकर्ताओं को योजनाबद्घ तरीके से कार्य करने की सलाह दी। जिला संयोजिका लता पंडया, तेजेश्वरी चौहान, मंजू खंडेलवाल, अधिवक्ता सुमित्रा जाट भादसोड़ा, मांगीदेवी शर्मा, मधु त्रिलोक छाबड़ा, अधिवक्ता सुलक्षण सांचोरा, नीतू जोशी, खुशबू आमेटा, कविता मुनावत, ममता शर्मा, संतोष पांडया, हिमांशी छाबड़ा, हरप्रीत कौर, ऋतु सुखवाल, रंजना तिवाडी, प्रीति सालवी उपस्थित थीं।