पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदी को उदयपुर ले जाते समय पुलिस वाहन की भिड़ंत में लिपिक घायल

बंदी को उदयपुर ले जाते समय पुलिस वाहन की भिड़ंत में लिपिक घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | भदेसर

चित्तौड़गढ़-उदयपुरफोरलेन मार्ग पर बुधवार को कोटा से बंदी को उदयपुर ले जा रहे पुलिस के वाहन बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार कोर्ट लिपिक गंभीर घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे बानसेन के पास सांवलियाजी की ओर जाती बाइक को पीछे से पुलिस के वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे चित्तौड़गढ़ के मधुवन सेंती निवासी मदनलाल सुखवाल घायल हो गए। उन्हें चित्तौड़गढ़ अस्पताल ले जाया गया।

मदनलाल सांवलियाजी कोर्ट में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। जिस वाहन ने बाइक को चपेट मेें ले लिया, उसमें कोटा पुलिस की चालानी गार्ड किसी बंदी को पेशी पर उदयपुर ले जा रही थी। सूचना मिलने पर भदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।