पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वनकर्मी लेंगे एक एक गांव गोद

वनकर्मी लेंगे एक-एक गांव गोद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | वनविभाग अब वन कर्मियों को एक-एक गांव गोद देने की योजना पर कार्य कर रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ओपी सिंह ने दी। जिले के प्रभारी के रूप में नियुक्त सिंह ने बुधवार को जिले में वन विभाग की ओर से संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। जिले के वन क्षेत्रों के राजस्व रिकार्ड में अमलदरामद, वन क्षेत्रों में खनन, वन अपराध, अतिक्रमणों के बारे में समीक्षा करने के साथ ही वनकर्मियों को एक-एक गांव में धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों, राजकीय भवन परिसरों, सार्वजनिक स्थानों पर जनसहयोग से बडी पत्ती वाले छायादार फलदार पौध लगाने के लिए गांव गोद लेने के संबंध में की गई तैयारियों के संबंध में स्टाफ कर्मियों को निर्देशित किया।