पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरचंदेरिया थाना क्षेत्रों में बीते चार दिनों में हुई लाखों रुपए के गुटखे से भरे एक ट्रक कंटेनर समेत दो ट्रकों के ड्राइवरों से हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। ट्रक कंटेनर लूट ड्राइवरों से लूट दोनों वारदातों के तरीके अलग-अलग होने से गिरोह भी अलग-अलग होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

गत आठ फरवरी की रात चित्तौड़गढ़-कोटा फोरलेन पर चित्तौड़ीखेड़ा गांव के समीप बोलेरो में आए छह-सात बदमाश लाखों रुपए के प्रमुख ब्रांड के गुटखे से भरे ट्रक कंटेनर को लूट ले गए थे। इन बदमाशों ने कंटेनर के ड्राइवर-खलासी को भी बंधक बना लिया था, जिन्होंने उनके चंगुल से छूटकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके दूसरे दिन चित्तौडगढ़-भीलवाड़ा मार्ग पर भी लूट की दो वारदातें हुई। सूरत से भीलवाड़ा जा रहे ट्रक के ड्राइवर खलासी के साथ भी कपासन मार्ग पुल ईनानी मार्बल प्लांट के बीच मारपीट लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने मारपीट कर ड्राइवर से साढ़े दस हजार रुपए और कान में पहने सोने की मुरकियां छीन ली। इसके करीब आधा घंटे बाद ही कुछ ही दूरी पर महाराष्ट्र से भीलवाड़ा की ओर जाते ट्रक को भी बोलेरो में सवार पांच बदमाशों ने रुकवाया। बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर-खलासी से मारपीट कर 13 हजार रुपए छीनकर ले गए।

सदर चंदेरिया पुलिस इन मामलों में खुलासे की कवायद में जुटी है। पुलिस पहले भी इस तरह की हाइवे लूट में शामिल गिरोहों के बारे में पता लगाने के साथ ही विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।