पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूड प्वाइजनिंग से नौ जने बीमार

फूड प्वाइजनिंग से नौ जने बीमार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़जिले के राशमी कस्बे में मंगलवार रात शादी-समारोह में खाना खाने के बाद हुए फूड प्वाइजनिंग से तीन बच्चों समेत नौ जनों की हालत बिगड़ गई। इनमें अधिकांश महिलाएं हैं। उल्टी होने जी घबराने की शिकायत पर सभी को राशमी में प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार मंगलवार को राशमी निवासी लोकेश पुत्र सोहनलाल सुवालका के घर शादी-समारोह था। इसमें राशमी के साथ ही कारोई भीलवाड़ा के गायत्रीनगर से भी लोग शामिल हुए।

रात में खाना खाने के बाद कुछ बच्चों महिलाओं समेत नौ जनों की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त जी घबराने की शिकायत पर उन्हें क्षेत्र के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों को बुधवार दोपहर हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।

फूड प्वाइजनिंग से ये हुए भर्ती

पुलिसके अनुसार फूड प्वाइजनिंग से कारोई निवासी मधु (38) पुत्र सत्यनारायण पायक, राशमी निवासी ईशा (15) पुत्री मुकेश पायक, पुष्पा (32) प|ी मुकेश पायक, गायत्रीनगर भीलवाड़ा निवासी अन्नु (40) प|ी प्रहलाद पायक, सुमित्रा देवी (50) प|ी शंकरलाल पायक, हरीश (13) पुत्र प्रहलाद पायक, आराध्या (ढाई साल) पुत्री हेमंत पायक, कारोई निवासी अभिषेक (9) पुत्र सत्यनारायण पायक, राशमी निवासी जानू (11) पुत्र मुकेश पायक की हालत बिगड़ गई।

दोपहरबाद हुई छुट्टी

फूडप्वाइजनिंग से मंगलवार देर रात एमजीएच में भर्ती हुए सभी नौ जनों की तबियत में बुधवार को सुधार दिखा। डॉक्टर को बच्चों महिलाओं की हालत में सुधार दिखने पर दोपहर में चिकित्साकर्मियों ने उन्हें घर भेज दिया। मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के ये मरीज स्वाइन फ्लू बीमारी के डर के चलते भी अधिक देर तक एमजीएच में नहीं रुकना चाहते थे।