हादसों में तीन की मौत, दो घायल
नगरसमेत जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई दो घायल हो गए, वहीं ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई।
सदर थाना सीआई दिनेश सुखवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे निम्बाहेड़ा मार्ग पर मधुवन लिंक रोड के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के केली निवासी सुरेश (37) पुत्र छगनलाल की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार सेंती निवासी भूपेंद्र शर्मा भी गंभीर घायल हो गया। सुरेश के परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया गया। भूपेंद्र शर्मा को श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
निम्बाहेड़ा| नगरसे नीमच मार्ग पर बुधवार शाम टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोहिता गंभीर घायल हो गया।
नीमच मार्ग पर कल्याणपुरा में पुलिया के पास टैंकर ने आगे चल रहे बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उस पर सवार फलवा निवासी कालू (60) पुत्र भागू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके दोहिते गुर्जरखेड़ी निवासी 19 वर्षीय राकेश पुत्र मुकेश गंभीर घायल हो गया, जिसे यहां सामान्य अस्पताल लाने के बाद उदयपुर रैफर कर दिया गया। हादसे के बाद ड्राइवर टैंकर छोड़कर फरार हो गया मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बताया गया कि मृतक कालू का बेटा अशोक सामान्य अस्पताल में श्री सेवा संस्थान द्वारा संचालित एंबुलेंस पर ड्राइवर के रूप में कार्यरत है।
निम्बाहेड़ा | नगरमें नीमच मार्ग पर हुए हादसे के बाद मौके पर खड़ा टैंकर।
ट्रेन से गिरे युवक की मौत
कपासन.चित्तौड़गढ़रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़ मार्ग पर रेन का खेड़ा समपार के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के कपड़ों की तलाशी में आधार कार्ड मिला, जिसमें उसकी पहचान जयपुर के जवाहरनगर कच्ची बस्ती निवासी मनोजकुमार (26) पुत्र पुष्करलाल शर्मा के रूप में हुई। शव को कपासन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया गया। बताया गया कि मनाेजकुमार मंगलवार रात को किसी ट्रेन से गिर गया। संभवतया गंभीर घायल होने संभाल नहीं होने के कारण उसने दम तोड़ दिया।