वार्षिक समारोह आज से
चित्तौड़गढ़ | महाराणाप्रताप राजकीय कॉलेज के वार्षिक समारोह का आगाज गुरुवार से होगा। कॉलेज प्राचार्य डा. आदित्येंद्र राव ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह में पहले दिन छात्रों के मध्य वॉलीबॉल, बास्केटबॉल तथा छात्राओं के मध्य कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 13 फरवरी को एकलगान, एकल नृत्य एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं होंगी। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह होगा। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने सभी विद्यार्थियों से समारोह में मौजूद रहने एवं इसे सफल बनाने की अपील की है।