पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुभ तिथि वार देख कुर्सी पर बैठे सरपंच

शुभ तिथि वार देख कुर्सी पर बैठे सरपंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें निर्वाचित हुए कई सरपंचों ने बुधवार को शुभ तिथि वार को देख पंचायतों में पहुंच कर कार्यभार संभाला।

चित्तौडगढ पंस की ग्राम पंचायत नेतावलगढ़ पाछली में सरपंच रामेश्वरलाल धाकड़ उपसरपंच बाबूलाल रैगर ने वार्डपंचों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच उदयकुंवर, गोविंदसिंह राजावत, गोपीलाल धाकड़, सेमलिया पूर्व सरपंच लेहरूलाल गायरी, अर्जुनसिंह झाला, लोकेश तिवारी मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत शादी में सरपंच सीमा जाट ने कार्यभार ग्रहण कर पूर्व सरपंच चंपादेवी जाट सहित ग्रामीणों का आभार जताया। सचिव रामनारायण ओझा ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि युमो जिला महामंत्री सीपी नामधरानी थे। युमो महामंत्री मथुरालाल जाट, अभयपुर सरपंच राजेंद्रसिंह, पूर्व उपसरपंच मदन जाट मौजूद थे। संचालन पूर्व उपसरपंच प्रभुलाल जाट ने किया। आभार उपसरपंच पप्पूलाल जाट ने व्यक्त किया।

कन्नौज| सुखवाड़ापंचायत में सरपंच रघुवीरसिंह, उपसरपंच प्यारचंद कुमावत सहित वार्डपंचों ने पंडित श्यामलाल सुखवाल के निर्देशन में पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच गंगाबाई भील ने दस्तावेज सौंपे। सचिव भरत मेनारिया, सहायक सचिव प्रहलाद सोमानी, मोहनलाल धाकड़, सदस्य तेजपाल रैगर सहित ग्रामीण मौजूद थे। चिकसी में सरपंच गणेशलाल साहू, उपसरपंच बेनूकंवर सहित वार्डपंचों ने पूजा अर्चना कर पदभार संभाला। सचिव नीलेश सोनगरा, कनिष्ठ लिपिक प्रेमकुमारी, पूर्व सरपंच कुशालबाई जाट मौजूद रहे।

राशमी| सांखलीपंचायत में सरपंच पारस देवी अहीर ने उपसरपंच सुंदरदेवी अहीर, पूर्व सरपंच उदीदेवी अहीर सहित वार्ड पंचों, ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यभार संभाला। राशमी ग्राम पंचायत में सरपंच भैरूलाल पोखरना ने विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व पंस सदस्य दौलतकुमार पोखरना, नेमीचंद बाफना, पंस सदस्य वंदना सेन, लादूलाल रांका, लोकेश आर्य, गोवर्धन सिंह गिलूंडिया, उपसरपंच पूजा रांका, वार्डपंचों, कस्बेवासियों की उपस्थिति में कार्यभार संभाला।

जाशमा| ग्रामपंचायत कानाखेड़ा में सरपंच कैलाशदेवी जाट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यभार संभाला। जिला प्रमुख लीलादेवी जाट, प्रधान सोहन भील, उपप्रधान भीम सिंह झाला, कपासन प्रधान भैरूलाल चौधरी, उपप्रधान दुर्गाशंकर तिवाडी, जिला परिषद सदस्य माधवलाल जाट, जमना देवी सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद थे।

सांवलियाजी| जिलापरिषद, पंचायत समिति तथा पंचायतों के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकार की कड़ी से कड़ी जोड़ने का काम पूरा किया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम गांवों के विकास एवं आमजन की सेवा में कोई कमी नहीं रखेंगे। ये विचार बुधवार को डूंगला पंस क्षेत्र की भाटोली गुजरान पंचायत में सरपंच कार्यभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डूंगला विधायक गौतम दक ने व्यक्त किए।

विशिष्ट अतिथि सांवलियाजी सरपंच कन्हैयादास वैष्णव थे। नवनिर्वाचित सरपंच किशनलाल अहीर ने आभार जताया। इससे पहले सरपंच किशनलाल अहीर ने पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया। उपसरपंच रामेश्वर गुर्जर पूर्व सरपंच कालूलाल गुर्जर ने अतिथियों एवं वार्डपंचों का स्वागत किया। नाडाखेड़ा पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच शंकरलाल कुल्मी ने भी कार्यभार ग्रहण किया। डूंगला प्रधान मुकेश खटीक, जिला परिषद सदस्य ताराचंद, पंस सदस्य कंचन अहीर, आशीष अहीर, डूंगला सरपंच अशोक गौड़, युमो के रमेशदास उपस्थित रहे।

बस्सी. ग्रामपंचायत पालका में सरपंच किशनलाल सुथार ने अपनी निजी मारुति वेन को ग्राम पंचायत पालका के लिए एंबुलेंस के उपयोग के लिए भेंट की। साथ ही गांव को नशामुक्त गांव आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया। जिला परिषद सदस्य बगदीराम धाकड़, जीएसएस अध्यक्ष भैरूलाल धाकड़, पंस सदस्य चंदा धाकड़, पूर्व सरपंच नर्बदा सालवी, उपसरपंच लीला धाकड़, पूर्व उपसरपंच रामलाल धाकड़, भैरूसिंह चूंडावत, नाथू सिंह, बंशीलाल रैगर, कैलाश महाराज, कालू धाकड़, बाबरु धाकड़ सहित ग्रामीण मौजूद थे।

सांवलियाजी | पदभारग्रहण समारोह को संबोधित करते विधायक गौतम दक।

कन्नौज | सुखवाड़ामें पदग्रहण के बाद सरपंच का स्वागत करते ग्रामीण।