नहीं तो पूरे गांव की बिजली होगी बंद
चित्तौड़गढ़ | पंसक्षेत्र की जिन गांवों में बिजली उपभोक्ताओं की बाकीयात चल रही है उन गांवों के उपभोक्ताओं को तीन दिन में बिल जमा नहीं कराने पर बिजली बंद करने की चेतावनी दी जाएगी। एईएन ग्रामीण राजेश मंत्री ने बताया कि लालजी का खेडा, बराडा , रिठोला, सिरडी, शिवपुरा, शिवसिंहजी का खेडा, रूपपुरा, गांगाजी का खेडा, ठुकरावा में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं जिनकी बिजली की बकाया राशि है उनसे आग्रह है कि तीन दिन में बकाया राशि जमा करवा दें, अन्यथा पूरे गांव की बिजली बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। जिन ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं की बाकीयात चल रही है वे बाकीयात राशि शास्त्रीनगर स्थित निगम कार्यालय में जमा कराएं।