राजस्थान दिवस की तैयारी शुरू
जिलेमें 24 से 30 मार्च तक राजस्थान दिवस मनाए जाने के संबंध में बुधवार को जिला परिषद के सीईओ लक्ष्मीकांत बालोत की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में मीटिंग हुई। मीटिंग में आयोजन में झांकियों रोशनी की व्यवस्था, खेल आयोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर प्रारंभिक तौर पर रूपरेखा तैयार करने पर समीक्षा की गई। एसडीएम उत्तम सिंह शेखावत सहित उद्योग, पर्यटन, खेल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।