चोरी का माल खरीदने में दो गिरफ्तार
बिजलीट्रांसफार्मर को तोड़कर उसमें से तांबा चोरी करने के आरोपियों से चोरी का तांबा खरीदने के मामले में चंदेरिया पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है।
चंदेरिया थाने के एसअाई अंबालाल ने बताया कि दो दिन पहले अरनोद थानांतर्गत बेड़वास निवासी किशनलाल मीणा तथा रतलाम के ईश्वरनगर निवासी कालू भील को गिरफ्तार किया था।
19 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिए गए इन आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी का तांबा चित्तौड़गढ़ शहर के ही कबाड़ खरीदने वालों काे बेचा। इस पर इनकी निशानदेही पर शहर के देहली गेट क्षेत्र निवासी मोहम्मद हारून तथा गांधीनगर निवासी शराफत अली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 20-20 किलोग्राम तांबा भी बरामद किया है।
आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि विद्युत निगम के स्टोर रूम के आसपास दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर की गई पूछताछ में उन्होंने ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी की वारदात कबूली थी।
चित्तौड़गढ़ | चंदेरियाथाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी का माल खरीदने के आरोपी।