नई अफीम नीति के लिए दिए और सुझाव
केंद्रसरकार की ओर से नई अफीम नीति की तैयारी और तेज हो गई हैं। सांसद सीपी जोशी मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने गुरुवार को केन्द्रीय राजस्व सचिव शक्तिकांत दास आयुक्त सचिव एमएल मीणा से मिलकर अफीम शुद्वता का परीक्षण जांच-परख तौल के समय ही करने, इस वर्ष ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के पट्टे नहीं काटने, औसत अन्य कारणों से कटे हुए पटटे वापस देने की मांग की। सांसदों ने चित्तौडगढ मंदसौर में अफीम किसानों की अधिक संख्या को देखते हुए नीमच फैक्ट्री की क्षमता बढाने विस्तार करते हुए आधुनिकीकरण करने पर भी चर्चा की। सांसद जोशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में संसदीय कॉमर्स कमेटी की मीटिंग में भाग लेकर सुझाव दिए।