शहर में तीस साल बाद स्टेट लेवल कबड्डी
राज्यस्तरीयमावि, उमावि कबड्डी प्रतियोगिता (छात्र 17 एवं 19 उम्र वर्ग) शुक्रवार से इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू होगी। जिला मुख्यालय पर करीब 30 बाद राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है। एक दिन पूर्व गुरुवार शाम इसकी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया।
आयोजक राजकीय पुरुषार्थी उमावि के संस्था प्रधान अनुराधा आर्य ने बताया कि उद्घाटन समारोह सुबह 10.30 बजे होगा। मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी होंगे। अध्यक्षता विधायक चंद्रभान सिंह आक्या करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर, सुरेश धाकड़, गौतम दक, जिला प्रमुख सुशीला जीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी होंगे। पीटीआई शकील अहमद एवं सुरेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों को गुरुवार शाम को अंतिम रूप प्रदान किया गया। डीईओ माध्यमिक मुरारीलाल शर्मा, एडीईओ शांतिलाल सुथार एवं बीकानेर निदेशालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गणेशलाल पूर्बिया ने प्रतियोगिता स्थलों का अवलोकन कर तैयारियों को जायजा लिया। इधर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार सुबह से ही विविध जिलों से टीमों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया।
एकसाथ होंगे आठ-आठ मैच: प्रतियोगितामें एक समय में आठ-आठ मैच होंगे। पीटीआई निरंजननाथ योगी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 75 टीमों के 1200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम एवं शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत राउमावि के खेल मैदान में होंगे।
चित्तौड़गढ़ | राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुभारंभ से पूर्व इंदिरा गांधी स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी।
आठ खिलाड़ियों का चयन
भादसोड़ा | राउमाविके आठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। शारीरिक शिक्षक गिरधारीलाल सुथार ने बताया कि कबड्डी, वालीबाल में एक-एक एवं तीरंदाजी में पांच का चयन हुआ है।
बड़ीसादड़ी| जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सेमालिया में शुरू हुई। अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, विधायक गौतम दक, प्रधान शंकरसिंह मीणा, शंभुलाल मेनारिया, फूलचंद धाकड़, घनश्याम धाकड़, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जारोली थे।