सीएम तथा मंत्रियों से मिले विधायक
विधायकचंद्रभानसिंह आक्या ने जयपुर में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सहित शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ, चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान, सहकारिता मंत्री हेमसिंह भडाना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित मंत्रियों से भेंट कर विकास कार्यों के संबंध में चर्चा कर उन्हें आमंत्रित किया। आक्या ने शिक्षा मंत्री से स्कूल के क्रमोन्नयन प्रस्तावों के साथ समानीकरण एकीकरण के विषयों पर चर्चा की। खान को सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में अवगत कराया। जिला सहकार संघ उपाध्यक्ष प्रवीणसिंह राठौड़ भी साथ थे। विधायक गुरुवार शाम जयपुर से चित्तौडगढ के लिए रवाना हुए।