कलेक्टर को दिया ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ | सिरोड़ीगांव के आबादी क्षेत्र एवं चरनोट की जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों के अनुसार करीब 200 बीघा जमीन पर अतिक्रमण है। सिरोड़ी से चित्तौड़गढ़ जाने के मुख्य मार्ग पर भी अतिक्रमण है। सिरोड़ी के लेहरू सुथार, नानूराम, सुरेश जाट, रामलाल, हीरालाल जाट, कालू शर्मा आदि मौजूद थे।