करंट लगने से मौत
चित्तौड़गढ़ | चंदेरियाथाना क्षेत्र में पुठोली स्थित पुरानी आबादी में बिजली खंभे पर काम कर रहे एक युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब सवा छह बजे पुठोली पुरानी आबादी में लालबाई-फूलबाई माताजी मंदिर के पीछे खराब रोड लाइट को ठीक करने के लिए बरड़ोद हाल गंगरार निवासी जमनालाल (35) पुत्र सोहनलाल प्रजापत बिजली खंभे पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान करंट के झटके से वह नीचे गिरा। पुठोली अस्पताल ले जाने पर जमनालाल को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर ले जाया गया। बताया गया कि जमनालाल एक ठेकेदार के अधीन काम करता है। मृतक के परिजन भी गुरुवार रात अस्पताल पहुंच गए।