पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शन के बाद वापस खोला मर्ज स्कूल

प्रदर्शन के बाद वापस खोला मर्ज स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झंझेरियातालाब कच्ची बस्ती के पास स्थित कुंभानगर राबाउप्रावि को एकीकरण से मुक्त करने की मांग को लेकर स्कूल छात्राओं एवं अभिभावकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन में यहां नियुक्त शिक्षिकाओं को भेजकर स्कूल संचालित कराया।

राबाउप्रावि कुंभानगर में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावक सुबह पहुंचे और स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। कच्ची बस्ती के लोगों ने बताया कि यह स्कूल राबाउमावि स्टेशन में मर्ज कर दिया है। इस कारण 11 सितंबर से स्कूल बंद है। इस स्कूल में 60 छात्राएं कच्ची बस्ती की ही पढ़ती हैं। स्टेशन बाउमावि में मर्ज होने से छात्राओं को परेशानी हो रही है। कई अभिभावकों ने बताया कि यदि इस स्कूल का संचालन यथावत नहीं रहा तो बालिकाओं को दूसरे स्कूल में पढ़ने नहीं भेजेंगे।

इधर, सूचना के बाद शिक्षा विभाग अधिकारियों ने स्टेशन बालिका में ड्यूटी दे रही राउबाउप्रावि कुंभानगर की शिक्षिकाओं को वापस पुराने स्कूल में जाकर पढ़ाने को कहा। मौखिक निर्देश पर शिक्षिकाएं स्कूल में पहुंची एवं दोपहर 12 बजे बाद पढ़ाई शुरू हुई। प्रदर्शन के दौरान जन रक्षक मंच अध्यक्ष चांदमल गर्ग, पार्षद विजय चौहान शंकरलाल लुहार सहित अन्य लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में बुधवार को ही क्षेत्र के लोगों ने जन रक्षक मंच के बैनर तले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।

चित्तौड़गढ़ | बालिकाउप्रावि कुंभानगर को मर्ज करने के विरोध में गुरुवार को स्कूल के बाहर धरना देते बच्चे क्षेत्रवासी।