निबंध प्रतियोगिता आयोजित
चित्तौड़गढ़ | राउप्राविबड़वाई में नेहरु युवा संस्थान पारीखेड़ा के तत्वावधान में हिंदी सप्ताह के तहत अनुशासन एक वरदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रहलाद वैरागी, दूसरा राधेश्याम जटिया एवं तीसरा स्थान सुनीलदास वैरागी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा केंद्र के जिला समन्वयक गणपतलाल शर्म थे। संस्था प्रधान जगदीशचंद्र ने स्वागत किया। कन्हैयालाल मेनारिया ने आभार जताया।