- Hindi News
- यात्रियों के लिए पीड़ादायक बना चंदेरिया स्टेशन
यात्रियों के लिए पीड़ादायक बना चंदेरिया स्टेशन
अब्दुल सगीर पठान | चित्तौड़गढ़
पश्चिमरेलवे के रतलाम मंडल में चित्तौडग़ढ़ सेक्शन का अंतिम स्टेशन चंदेरिया कई कारणों से महत्वपूर्ण है, पर यहां रेल प्रशासन यात्री सुविधाओं के प्रति आंखें मूंदे हैं। गर्मी या बारिश में यहां से सफर करने से पहले यात्रियों को परेशानी से गुजरना आम है।
शहर के उपनगर चंदेरिया के रेलवे स्टेशन का भास्कर टीम ने दो घंटे बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान दो ट्रेनों के आवागमन के समय यात्रियों की परेशानी गौर करने लायक रही। प्लेटफार्म एक पर सुबह यात्रियों को धूप से बचने के लिए छाया तलाशना पड़ रही थी। शाम को बारिश के समय यात्री भीगते हुए ट्रेन में चढ़े। नल स्टैंड नाकारा थे। एक नंबर पर दो शेड जरूर है, पर यात्री बैठने की जगह खड़े रहना उचित समझते है। रतलाम मंडल ने इस स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए योजना तो बनाई, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ।
पानीभी नहीं मिलता: चंदेरियास्टेशन पर यात्रियों को चाय, नाश्ता तो दूर ठंडा पानी भी नसीब नहीं होता। यात्री सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कैंटीन या वेंडर की स्वीकृति नहीं है। जबकि यहां पैसेंजर सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें ठहराव करते हुए गुजरती हैं। ऐसे में ट्रेनों में अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों का बोलबाला रहता है। भीलवाड़ा, कोटा, उदयपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचने वाले चंदेरिया स्टेशन पर उतर जाते हैं। रेलवे पुलिस की अनदेखी के चलते अनधिकृत लोग ट्रेनों में घटिया खराब खाद्य सामग्री का विक्रय करते है। यात्री भी मजबूरी में इनसे खाद्य सामग्री खरीदकर उनका सेवन करते हैं।
प्लेटफार्मएक पर गाजर घास गंदगी स्टेशनपर प्रवेश करते ही प्लेटफार्म नंबर एक पर बने ब्रिज के यहां से पूरे प्लेटफार्म गाजर घास लगी हुई है, सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि नल स्टैंड भी गाजर घास ने आगोश में ले रखे है। अंधेरे में जहरीले जानवरों का डर यात्रियों को सताने लगता है।
ट्यूबलाइट दिन में भी चालू, लेकिन पंखे बंद
प्लेटफार्मदो पर लगा एक पंखा दिखावे के लिए है। ट्रेन आने के समय भी यह चालू नहीं रहता। इसी तरह यात्री प्रतीक्षालय में लगा एक पंखा भी यात्रियों को हवा नहीं देता है। हां, टिकट विंडो के पास लगी ट्यूबलाइट दिन में भी चालू मिली।
जनरेटर कक्ष बना वाहन स्टैंड
चंदेरियास्टेशन पर अव्यवस्था का आलम यह कि