नप चुनाव को लेकर मीटिंग
चित्तौड़गढ़ | भाजपानगर मंडल की ओर से नगरपरिषद चुनाव के मद्देनजर मीटिंग शुक्रवार शाम सात बजे होगी। नगर प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि भाजपा नगर मंडल की ओर से नगरपरिषद चुनाव के मद्देनजर एक मीटिंग शुक्रवार शाम सात बजे पंस वाटिका में होगी। नगर अध्यक्ष सुरेश चंद झंवर ने बताया कि इस मीटिंग में सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी के आतिथ्य में होगी।