पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिन पहले चोरी टर्बो ट्रक झाबुआ में मिला

सात दिन पहले चोरी टर्बो ट्रक झाबुआ में मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूं | चित्तौड़गढ़-कोटाहाइवे पर एक ढाबे के बाहर से सात दिन पहले चोरी हुआ टर्बो ट्रक गुजरात बॉर्डर पर झाबुआ के पास लावारिस हालत में मिला। बेगूं पुलिस ट्रक को लेेने झाबुआ जाएगी।

गत 12 सितंबर को मारणा के पास ढाबे से टर्बो ट्रक चोरी हो गया था। ट्रक मालिक ड्राइवर द्वारा सूचना देने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। इस पर न्यायालय के आदेश के बाद ट्रक ड्राइवर मामराज शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इधर, पुलिस को सूचना मिली कि झाबुआ के पास इसी नंबर का टर्बो ट्रक लावारिस हालत में खड़ा हुआ है। पुलिस टीम ट्रक को बरामद करने के लिए जल्द ही झाबुआ जाएगी। बताया गया कि टर्बो ट्रक चोरी में आपसी पारिवारिक विवाद उलझा हुआ है। संभवतया इसी वजह से पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से कतरा रही थी।