पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र की तैयारी, इस बार नवमी दशहरा एक ही दिन

नवरात्र की तैयारी, इस बार नवमी दशहरा एक ही दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्र में अब कुछ दिन ही शेष है। पूजा के लिए शहर में देवी मूर्तियों का निर्माण तथा बिक्री दोनों जारी है। इस बार महानवमी और दशहरा एक ही दिन मनाए जाएंगे। शास्त्रानुसार दशमी तिथी आपराह्नव्यापिनी होने के कारण नवमी तिथी में रही दशमी को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ नवरात्र शुरू होंगे और तीन अक्टूबर तक चलेंगे। पं. अरविंद भटट के अनुसार दो अक्टूबर को दोपहर 12.08 बजे तक अष्टमी तिथि है। इसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी, जो तीन अक्टूबर को सुबह 9:59 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी।

यूं मनेगा नवरात्र पर्व

25सितंबर : घट स्थापना, 26 सितंबर : द्वितीया, 27 सितंबर : तृतीया, 28 सितंबर : चतुर्थी, 29 सितंबर : पंचमी, 30 सितंबर : षष्ठी, एक अक्टूबर : सप्तमी, दो अक्टूबर : महाअष्टमी, तीन अक्टूबर : महानवमी और दशहरा पर्व।

मांगलिक कार्य और पूजन के लिए श्रेष्ठ

अक्षयतृतीया और विजय दशमी पर्व अबूझ मुहूर्त के रूप में मान्य हैं। ये मांगलिक कार्य, खरीददारी और पूजन के लिए श्रेष्ठ माने गए हैं। इस दिन वाहनों की बिक्री, स्वर्ण आभूषण की खरीद, व्यापार मुहूर्त आदि कार्य प्ररंभ श्रेष्ठ रहेगा।

चित्तौड़गढ़ | नवरात्रपर्व के लिए नगर परिषद के पास सड़क किनारे देवी प्रतिमा पर कलर करती बािलका।