पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान के लिए लॉटरी आज

प्रधान के लिए लॉटरी आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | आगामीपंचायतीराज चुनाव में प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंस सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी शुक्रवार को निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट के डीआरडीए हॉल में जिला निर्वाचन अधिकारी वेदप्रकाश के निर्देशन में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए लॉटरी निकलेगी। इसके बाद 25 जिला परिषद सदस्य और फिर 173 पंस सदस्य पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। संबंधित अधिकारी निर्वाचन शाखा गुरुवार को इसी कार्य में जुटी रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रौनक बैरागी ने बताया कि लॉटरी निकालने की तैयारियां पूरी कर ली गई।

महिलाआरक्षण 50 प्रतिशत: पंचायतचुनाव में महिलाओं का आरक्षण 50 प्रतिशत रहेगा। आधार 2011 की जनगणना होगी। यदि कोई सीट एससी या एसटी दोनों आरक्षण में रही है तो अधिक जनसंख्या वाले वर्ग का आरक्षण रहेगा।