- Hindi News
- खाद की कमी पर किसानों ने शहर में लगाया जाम
खाद की कमी पर किसानों ने शहर में लगाया जाम
यूरियाखाद की कमी को लेकर परेशान किसान अब उद्वेलित होने लगे हैं। शहर में महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित खाद की दुकान पर यूरिया खाद खत्म होने की बात से आक्रोशित किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। प्रशासनिक, पुलिस कृषि अधिकारियों की समझाइश पर्चियां बांटकर शुक्रवार को खाद उपलब्ध कराने के आश्वासन पर एक घंटे बाद किसानों ने जाम खोला।
शहर में महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर कुमावतों का नोहरा के पास स्थित खाद की दुकान पर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यूरिया खाद खत्म हो गया। खाद डीलर खाद का स्टॉक खत्म हो जाने की बात कहते दुकान का शटर गिराकर चला गया। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दुकान के सामने सेतु मार्ग की सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल दलपतसिंह भाटी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। तहसीलदार श्रवणसिंह राठौड़ भी पहुंचे और किसानों से समझाइश की, लेकिन किसान उच्च अधिकारियों को बुलाने खाद की आपूर्ति करने की मांग को लेकर अड़े रहे।
किसानों का कहना था कि वे लंबे समय से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। रोजाना खाद की दुकानों पर चक्कर लगाने से उनका समय और धन दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस समेत एमबीसी का जाब्ता मौके पर तैनात किया गया।
कृषि विभाग के उपनिदेशक (विस्तार) श्रीकांत अग्निहोत्री, कृषि अधिकारी शंकरलाल जाट, डॉ. हेमराज मीणा, कृषि अनुसंधान अधिकारी रमेशचंद्र आमेटा, सहायक कृषि अधिकारी रमेशचंद्र चाष्टा, प्रेमप्रकाश तोतला आदि भी मौके पर पहुंचे। काफी समझाईश के बाद उपनिदेशक अग्निहोत्री समेत कृषि अधिकारियों ने खाद शुक्रवार सुबह तक उपलब्ध कराने इसके लिए वहां मौजूद किसानों को हाथों-हाथ पर्चियां वितरण करने की बात कही। तब जाकर किसान आश्वस्त हुए पौने तीन बजे जाम खोला। पुलिस जाब्ते ने महिला-पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगवाई।
फैक्ट फाइल
यूरिया खाद आपूर्ति
{16हजार 200 मैट्रिक टन : 11 दिसंबर 2014 तक
{22 हजार 500 मैट्रिक टन : 11 दिसंबर 2013 तक
{आपूर्ति में कमी : छह हजार 300 मैट्रिक टन
विधायक-सीएम के खिलाफ की नारेबाजी
जामलगा रहे आक्रोशित किसानों ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि किसानों की समस्या को दूर करने में वि