- Hindi News
- पंचायतराज चुनाव से पहले गौरव पथ बनाने की तैयारी
पंचायतराज चुनाव से पहले गौरव पथ बनाने की तैयारी
राजनारायण शर्मा | चित्तौड़गढ़
राज्यसरकार की ग्रामीण गौरव पथ योजना के पहले चरण में जिले की 72 ग्राम पंचायतों में गौरव पथ बनेंगे। ये पथ पंचायतीराज चुनाव से पहले ही तैयार हो जाए या इनके कार्य शुरू हो जाएं, सरकार ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर कार्य शुरू कर दिया है, ताकि आचार संहिता के कारण यह काम नहीं अटके।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में जिले की 288 ग्राम पंचायतों में से 72 में गौरव पथ बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत चिन्हित पंचायतों में सीसी सड़कें बनाना मुख्य है। गत दिनों जयपुर में पीडब्लूडी मंत्री के साथ मीटिंग में गौरव पथ बनाने पर सहमति दी गई थी। सरकार प्रयास कर रही है पंचायतराज चुनाव आचार संहिता लगने से पहले निर्माण कार्य शुरू हो जाए। प्रथम फेज में हर विधानसभा क्षेत्र में करीब एक तिहाई ग्राम पंचायतों में ये काम होंगे। जो चिन्हित भी हो चुकी है। चित्तौडगढ निंबाहेड़ा विस में मात्र नौ-नौ पंचायतें ही है। कारण, दोनों में एक-एक पंचायत समिति क्षेत्र ही शामिल किए गए। निंबाहेड़ा की दूसरी पंस छोटीसादड़ी प्रतापगढ़ जिले में हैं तो अधिकांश पंचायतें चित्तौडगढ पंस की ही है।
विधानसभा वाइज गौरव पथ के प्रस्ताव
09ग्रापं चित्तौड़गढ़ में
09 ग्रापं निम्बाहेड़ा में
19 ग्रापं कपासन में
17 ग्रापं बेगूं में
18 ग्रापं बड़ीसादड़ी में
बड़ीसादड़ी: ग्रामपंचायत पुनावली, सांगारिया, विनायका, अमीरामा, बोहेडा, निकुंभ, बिलोट, किशन करेरी, फलोदडा, भाटोली बागरियान, मोरवन, नंगावली, नाडाखेडा, बिलोदा, पालोद, देलवास, आकोलागढ, गरदाना।
बेगूं.बिछोर,चेची, नंदवाई, पारसोली, खेडी, जावदा, देवपुरा, धावदकलां, जलखेडा, जवाहरनगर, खातीखेडा, झरझनी, गंगरार, बोलों का सांवता, तुंबडिया, कांटी, चौगावडी।
कपासन:सिंहपुर,लांगच, धमाना, निम्बाहेडा, हथियाना, सुरपुर, आकोला, कांकरवा, पारी, कानडखेडा, राशमी, लसाडियाकला, सिंहाना, नेवरिया, जाडाना, भालोटा की खेडी, सोमी, आक्या, बागुंड।
चित्तौडगढ:बस्सी,नेतावल महाराज, पाल, नेतावलगढ पाछली, सेमलपुरा, चिकसी, तुंबडिया, घोसुंड़ी, सतपुडा।
निम्बाहेड़ा:अरनोद,टाई, उंखलिया, भावलिया, कनेरा, मिंडाना, बिनोता, मंडलाचारण, डला किशनपुरा।
इन पंचायतों को लिया पहले
इसलिए सीमेंटेड सड़कें..
बारिश में डामर सड़कों का नुकसा