पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुनियों का खातरमहल में प्रवेश आज

मुनियों का खातरमहल में प्रवेश आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | महावीरकॉलोनी में विराजित शासन दीपक अक्षय मुनि मसा एवं संत श्रीश्रीचंद मसा शुक्रवार सुबह नौ बजे विहार कर खातरमहल में मंगल प्रवेश करेंगे। वहां पर प्रवचन भी होंगे।

श्रीसाधुमार्गी जैन श्रावक संघ के महामंत्री शांतिलाल जारोली ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ जयंती पर मुनियों के सानिध्य में 15 से 17 दिसंबर तक 500 तेला तप की आराधना होगी। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को तेला तप करने वाले तपस्वियों के सामूहिक पारणे की व्यवस्था संघ द्वारा नगर में माहेश्वरी पंचायती भवन में होगी। साथ ही 18 को संघ की साधारण सभा दोपहर दो बजे खातरमहल में होगी।