पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के लिए शुरू होगा वाटर पौंड

बच्चों के लिए शुरू होगा वाटर पौंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद ने स्मार्ट सिटी एजेंडे पर अपना काम शुरू कर दिया है। इसके तहत गंभीरी नदी को प्रदूषित होने से रोकने के लिए वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और नदी तट पर स्थित अभिमन्यु पार्क को सुव्यवस्थित कर बच्चों के लिए वाटर पौंड फव्वारे चालू करने का कार्य शुरू करने की तैयारी है।

नप सभापति सुशील शर्मा ने गुरुवार को अभिमन्यु बाल उद्यान एवं प्रस्ताव वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की भूमि का मौका मुआयना किया। उन्होंने इस पार्क को सुव्यवस्थित करते हुए यहां बने वाटर पोंड को चालू करने उद्यान के मध्य बने फव्वारे चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस पार्क को आसपास की जनता के लिए मनोरंजन का साधन बनाने के लिए इसे पीपीपी मोड पर संचालन रखरखाव का प्रयास करने के निर्देश दिए। इसी तरह गंभीरी नदी को प्रदूषित होने से रोकने के लिए नगरपरिषद तीन एमएलडी क्षमता का वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करेगी।

इस प्लांट की साइट का मौका मुआयना किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 694.25 लाख की डीपीआर बनाने के बाद राज्य सरकार ने राशि भी स्वीकृत कर दी है। शीघ्र ही इस कार्य की निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।

इस कार्य को 18 माह मे पूर्ण कराया जाएगा। सभापति शर्मा ने वार्ड 16 हाउसिंग बोर्ड में चल रहे सड़क निर्माण का मौका मुआयना किया। परिषद द्वारा इस कॉलोनी आसपास के क्षेत्र में 25 लाख रुपए का डामरीकरण कार्य करवाया जा रहा है। उपसभापति भरतकुमार जागेटिया, एक्सईएन प्रदीप गर्ग, जिला सहकार संघ अध्यक्ष अनंत समदानी, सागर सोनी पार्षद चंद्रप्रकाश देवनानी, कमलेश खटीक, गिरीश दीक्षित, कांतिलाल सोनाया, परिषद एईएन महेंद्रसिंह हाड़ा, रमेश अग्रवाल, स्वास्थ्य निरीक्षक सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि दैनिक भास्कर के स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड अभियान के दौरान गंभीरी नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए वेस्ट वाटर मैनजमेंट करने अभिमन्यु पार्क को विकसित करने के सुझाव सबसे प्रमुखता से आए थे। इस पार्क में बरसों पहले नगर पालिका की ओर से बच्चों की बोटिंग के लिए बनाए गए वाटर पोंड की बिना काम आए ही दुर्दशा को भी भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था।

चित्तौड़गढ़ | अभिमन्युपार्क के वाटर पोंड में उतरकर योजना का नक्शा देखते हुए सभापति, उपसभापति अन्य।