पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्ता के समय संगठन को पूछा होता तो ये दिन देखने नहीं पड़ते

सत्ता के समय संगठन को पूछा होता तो ये दिन देखने नहीं पड़ते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर, अभिनंदन का जश्न, उधर शहीदों को नमन

पीसीसीमें फिर से उपाध्यक्ष नियुक्त जिले के कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना ने कहा कि पार्टी में उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन विश्वासघात भीतरघात करने वाले माफ नहीं किए जा सकते हैं। हम सभी मिलकर पंचायतराज चुनाव लडेंग़े और जीत दर्ज करेंगे।

आंजना गुरुवार दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय में डीसीसी की ओर से उनके सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। आंजना ने जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा द्वारा ली गई चुटकी पर कहा कि उनकी दुश्मनी और दोस्ती बुरी नहीं, बल्कि पक्की है। उन्होंने कहा कि 10-20 साल पहले कभी किसी से दुश्मनी रही हो तो याद नहीं, लेकिन आज किसी से दुश्मनी नहीं है। हां, धोखेबाज को पसंद नहीं करता हूं। पार्टी के खिलाफ अन्याय का विरोध किया।

कुछ वक्ताओं के भाषण को इंगित करते हुए आंजना ने कहा कि 2005 में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर जिला प्रमुख लच्छी बाई मीणा को बनाया, लेकिन उनकी अचानक मौत के बाद बहुमत होते हुए भी कांग्रेस हार गई। ऐसे भीतरघात करने वालों को माफ नहीं कर सकता। अलबत्ता हम सभी मिलकर पंचायतराज चुनाव लडेंग़े। भाजपा पर यही चोट करने का समय है। हम पंचायतीराज में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे तो हमारा अभिनंदन सार्थक होगा।

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास ने कहा कि आंजना सिर्फ किसान नेता नहीं है। साथी के दर्द को वे पहले समझते हैं। अब चुनाव में किसी की लहर नहीं चलेगी। टिकट में भाई भतीजावाद नहीं करेंगे तो कांग्रेस को पंचायतीराज में आने से कोई नहीं रोक सकता।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा ने कहा कि आंजना को जिम्मेदारी दिलाने में डा. व्यास की भी भूमिका रही है। आंजना की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहा है। आंजना डा. व्यास ब्लाक स्तर पर मीटिंगें ले। पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा ने कहा कि हम टांग खिंचाई नहीं करें, वर्ना वही हालत फिर हो जाएगी। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष आरडी जावा ने कहा कि पंचायत चुनाव के परिणाम आगे भी असर डालेंगे। जिला महामंत्री प्रमोद सिसोदिया, नीतूकंवर भाटी, बिरदीचंद मोची, हनुमंतसिंह बोहेड़ा, पूर्व उपजिला प्रमुख जनकसिंह, कपासन चेयरमैन प्रमोद मोदी, वृद्विचंद कोठारी बेगूं, प्रधान गोपाल आंजना, पुष्पा जाट, देवीलाल जंगम, पूर्व प्रधान प्रो. आरएल खटीक, गोविंदसिंह, शिव