पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा स्थल काे नुकसान, माहौल गरमाया

पूजा स्थल काे नुकसान, माहौल गरमाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीनगरकच्ची बस्ती में सेंट्रल एक्साइज विभाग के सामने स्थित एक मकान के बाहर स्थित निजी पूजा स्थल को किसी ने बुधवार रात नुकसान पहुंचा दिया। चार साल पहले बेचे गए इस मकान के भूखंड पर कब्जे काे लेकर चल रहे विवाद के चलते माहौल गरमा गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

गांधीनगर स्थित एक मकान के बाहर दीवार के पास बनी ताक में रखी तस्वीरें अन्य सामग्री गुरुवार सुबह जली हुई मिली। इसकी सूचना पर शहर कोतवाल (आरपीएस) दलपतसिंह भाटी, एएसआई मोहनलाल चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। वहां एक महिला श्यामकंवर मिली, जिसने बताया कि उसके पति देवीसिंह ने यह भूखंड गांधीनगर की मेराज बानू को बेचा था। इस पूजा स्थल पर वे नियमित पूजा करते हैं। सुबह आई तो यह जगह जली हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद मेराज बानू ने बताया कि हमने भूखंड का कब्जा रुपए देकर लिया था। कुछ रुपए बाकी थे, लेकिन देवीसिंह की नीयत बदल जाने से वे यहां वापस कब्जा करना चाहते हैं। इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। दोनों के बीच विवाद होता देख पुलिस मेराज बानू श्यामकंवर दोनों को कोतवाली थाने ले गई। डीएसपी सिटी कानसिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे और शांति बनाए रखने का आग्रह किया। घटना के मद्देनजर ऐहतियातन मौके पर अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया।

बताया गया कि कब्जा लेने के दौरान मेराज बानू ने देवीसिंह को रुपए दिए थे, लेकिन कुछ राशि बाद में देने की बात कही गई। बाद में प्लॉट बेचने से मुकरने के कारण विवाद चल रहा था। इस भूखंड पर वर्तमान में मेराज बानू का बड़ा भाई रह रहा है। पूजा स्थल भूखंड के बाहर की तरफ है।