पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निष्पक्ष जांच की मांग

निष्पक्ष जांच की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय अनुसूचित जाति परिषद ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के पिपलिया गदिया गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ज्ञापन में परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष भैरूलाल जटिया द्वारा बताया गया कि पिपलिया गदिया निवासी लच्छीराम पुत्र बालूराम डांगी की लाश पांच दिसंबर को कुएं में मिली थी। इसके एक दिन पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लच्छीराम के शरीर पर कई चोटें होने की बात भी कही गई है। उसको मानसिक रोगी बताया गया, जबकि ऐसा नहीं था।