बाकीयात पर मकान भूमि कुर्क
चित्तौड़गढ़. पंजीयनएवं मुद्रांक विभाग ने बाकीदारों को चेतावनी दी कि वह बकाया राशि तुरंत जमा कराए, अन्यथा उनकी संपति कुर्क की जाएगी। उप पंजीयक रणधीरसिंह ने बताया कि कई प्रकरणों में लंबे समय से बाकीदारों ने राशि जमा नहीं कराई, जबकि उनको कई नोटिस जारी किए जा चुके हैं। विभाग ने अब ऐसे लोगों की चल-अचल संपति कुर्क करना शुरू कर दिया है। उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग भीलवाड़ा मदनगोपाल मीणा ने उपपंजीयक रणधीरसिंह के साथ कई बाकीदारों से संपर्क किया। दो व्यक्तियों की कृषि भूमि मकान कुर्क किया गया।