पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज कल निकलेंगे चेहल्लुम के ताजिए

आज कल निकलेंगे चेहल्लुम के ताजिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैगंबरहजरत मोहम्मद (सअव) के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर शुक्रवार शनिवार को चैहल्लुम के ताजिए निकाले जाएंगे। मातम के पर्व को परंपरानुसार शांतिपूर्वक मनाने के लिए अंजुमन सदर हाजी अब्दुल गनी शेख की अध्यक्षता में मीटिंग कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

प्रवक्ता आबिद खान ने बताया कि शुक्रवार को ताजिए अपने मुकाम से रवाना होकर तय मार्गों से होते हुए वापस पहुंचेंगे। शनिवार को दिन में ताजियों का जुलूस शुरू होगा जो गोल प्याऊ चौराहा पहुंचकर शाम को करबला के लिए रवाना होंगे। कमेटी द्वारा समाज की महिलाओं बच्चों से अपील की गई है कि ठंड का मौसम तथा रात का समय होने से ताजिए के साथ करबला नहीं जाएं। चल समारोह में शांति व्यवस्था के लिए कमेटी के पदाधिकारियों को जुलूस में पूरे समय उपस्थित रहने को कहा है। जुलूस के दौरान किसी तरह की धक्का, मुक्की ना हो इसके लिए ताजिया कमेटी के सदस्य व्यवस्था में सहयोग करें। ताजिए की जियारत को आने वाले लोगों के लिए जगह-जगह शरबत, हलीम लंगर के आयोजन किए जाएंगे। सचिव मोहम्मद इरशाद सैलानी, कोषाध्यक्ष शाहिद लौहार सहित समाज के गणमान्य नागरिक पदाधिकारी उपस्थित थे।