पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकाश के खिलाफ भी दहेज प्रताड़ना का मामला

प्रकाश के खिलाफ भी दहेज प्रताड़ना का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदेरियाथाना क्षेत्र के बैजनाथिया गांव से युवक प्रकाश जाट के ससुराल वालों तथा कर्ज से परेशान होकर लापता होने बिछीवाड़ा में मिलने के मामले में एक नया मोड़ गया है। प्रकाश उसके परिजनों के खिलाफ उसकी प|ी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

नौ सितंबर को ससुराल बैजनाथिया से गायब होने के बाद मंगलवार को बिछीवाड़ा में मिले मोड़ाखेड़ा निवासी प्रकाश पुत्र उदयलाल जाट को पुलिस चित्तौड़गढ़ लेकर पहुंची थी। प्रकाश के गायब होने पर उसके परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताने पर पुलिस ने तीन दिन तक कुएं में तलाश करवाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, प्रकाश के ससुराल वालों को जब उसके मिलने की बात पता चली तो वे भी थाने पर और प्रकाश सहित उसके परिजनों के खिलाफ प|ी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने छोड़ देने की रिपोर्ट दी।

बुधवार को बैजनाथिया के कई ग्रामीणों ने कलेक्ट्री पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसपी को ज्ञापन देकर उनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई की मांग की। चंदेरिया सीआई दिनेश सुखवाल ने बताया कि प्रकाश उसके परिजनों के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।