- Hindi News
- कुंभानगर बालिका स्कूल एकीकरण से मुक्त करें
कुंभानगर बालिका स्कूल एकीकरण से मुक्त करें
चित्तौड़गढ़ | कुंभानगरस्थित राबाउप्रावि को एकीकरण से मुक्त करने की मांग के संबंध में जन रक्षक मंच के बैनर तले सचिव शंकरलाल लौहार के नेतृत्व में कच्ची बस्ती के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मंच अध्यक्ष चांदमल गर्ग ने बताया कि कुंभानगर स्कूल को राबाउमावि स्टेशन में मर्ज कर दिया है। कुंभानगर बालिका स्कूल में वर्तमान में 60 छात्राएं कच्ची बस्ती के परिवारों की पढ़ती हैं। अब यह स्टेशन बालिका में मर्ज होने से वहां तक आने-जाने में परेशानी होगी। इस मौके पर नंदलाल कीर, भगवती देवी, रेखा, सुमित्रा देवी, सविता, मनोहर देवी प्रेम कंवर मौजूद थे।