रूबरू अब चंदेरिया में 20 को
चित्तौड़गढ़ | दैनिकभास्कर के स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड अभियान का अगला पड़ाव उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में 20 सितंबर को हैं। यह कार्यक्रम सर्वोदय साधना संघ के सर्व देवतायन मंदिर परिसर में इस दिन सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसमें मौजूदा नगर परिषद बोर्ड के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तथा 38 से 40(नए सीमांकन के अनुसार वार्ड 1 से 6 तथा 43 से 45) तक के प्रबुद्वजन अपने क्षेत्र शहर को स्मार्ट बनाने के लिए रचनात्मक सुझाव साझा करेंगे। शहर में रूबरू का चौथा पड़ाव बुधवार को गांधीनगर में रहा।
(इसकाविस्तृत कवरेज पेज 14 पर देखे)