हत्या के मामले में संदिग्धों से पूछताछ
चौमू | सामोदथाना इलाके के ग्राम मोरीजा के रड़े में शुक्रवार दोपहर सूनसान स्थान पर कूंचों के बीच मिली एक 55 वर्षीय महिला सुगनी देवी रैबारी की लाश के मामले में जांच कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक सुगनी देवी का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी है। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। लाश के मुंह में से झाग रहे थे। इस कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।