- Hindi News
- जाहोता | क्षेत्रके जयपुर चौमू मार्ग के बांडी नदी बस स्टैंड
जाहोता | क्षेत्रके जयपुर-चौमू मार्ग के बांडी नदी बस स्टैंड
जाहोता | क्षेत्रके जयपुर-चौमू मार्ग के बांडी नदी बस स्टैंड पर शनिवार शाम को जयपुर से चौमू की ओर जा रहे एक कार चालक ने सड़क पार करती गाय को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से रहे तीन वाहन और आपस में टकरा गए। कार के पीछे पिलानी के लिए जा रही एक निजी बस कार के ब्रेक लगाने पर आगे चल रही दो अन्य कारों को भी टक्कर मार दी। इससे तीन कारों सहित बस के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों की भिड़ंत के बाद राजमार्ग पर वाहनों की कतार जमा हो गई।
गाय को बचाने में भिड़े चार वाहन, जाम