- Hindi News
- तिगरिया में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों की नकदी गहने पार
तिगरिया में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों की नकदी गहने पार
चोरी की बढ़ती घटनाओं से जनाक्रोश, पुलिस नहीं कर पा रही खुलासे
भास्करन्यूज| इटावा भोपजी
करीब15 दिन पहले ग्राम धानोता में हुई हत्या डकैती के अपराधियों को अभी तक पुलिस पकड़ भी नहीं पाई कि ग्राम धानोता से करीब दो किमी दूर तिगरिया-अमरपुरा मार्ग पर नाड़ी (बाडीगरों) की ढाणी में शनिवार देर रात एक मकान की खिड़की दरवाजा तोड़कर चोरों ने नगदी गहने चुराने की वारदात को अंजाम दे दिया।
कस्बा निवासी आशाराम बाड़ीगर के मकान में शनिवार रात करीब 12 बजे बाद चोर मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखे करीब 1 लाख 20 हजार नगद और लाखों के गहने ले गए।
पीड़ित आशाराम ने बताया कि शाम को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर करीब 11 बजे तक आवारा गायों से खेतों की सुरक्षा कर सो गए। सवेरे करीब 6 बजे बाड़े में बंधे पशुओं को निकालने के लिए कमली देवी बाहर आई तो कमरे की खिड़की टूटी हुई देखकर परिवार के सदस्यों को जगाया।
परिवार के सदस्यों ने उठ कर देखा तो खिड़की गेट टूटे हुए थे ओर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अंदर कमरे में रखी अलमारी को देखा तो उसमें से नगदी गहने गायब पाकर सभी चौंक गए। घटना की रामकुंवार बाड़गीर ने सामोद थाना इंचार्ज उदयसिंह यादव को सूचना दी।
इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने सभी कमरों खिड़की आदि का जायजा लिया और परिवार के सभी लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। करीब दो माह पूर्व ग्राम धानोता की विश्वकर्मा कॉलोनी में चोरों ने एक वृद्ध महिला को घायल कर सात कमरों के ताले तोड़कर जेवर सहित हजारों की नगदी ले गए थे। मौके पर विधायक, पुलिस प्रशासन के चोरों को शीघ्र पकडऩे का आश्वासन अभी तक मात्र आश्वासन बना हुआ है।
इसके बाद धानोता में डकैती हत्या का भी पुलिस अभी तक कोई सुराग तक नहीं लगा पाई है। पुलिस के आलाधिकारियों के भ्रमण लाख कोशिश भी अभी तक मात्र कागजी साबित हुई है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है और वे आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है।
इटावा भोपजी. चोरीके बाद घटनास्थल का जायजा लेती सामोद पुलिस।