पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिवर्ष कराएंगे सेना भर्ती रैली : राठौड़

प्रतिवर्ष कराएंगे सेना भर्ती रैली : राठौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेनाभर्ती रैली कैम्पस राउण्ड में केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में एक सुरक्षाकर्मी अपनी गन को बेखौफ होकर पेड़ पर टांग पर घूमता रहा मगर किसी आला अधिकारियों की उस पर नजर नहीं पड़ी।

आमेर. पेड़पर टंगी गन।

आमेर. दौड़में अव्वल आए युवाओं को पुरस्कृत करते केंद्रीय राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़।

आमेर | सीआईएसएफकैम्पस ग्राउंड में सेना भर्ती रैली के छठे दिन रविवार सुबह 7 बजे जयपुर ग्रामीण सांसद एवं केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पहुंचकर सेना भर्ती का जायजा लिया। उन्होंने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भर्ती रैली दौड़ में प्रथम आए तीन अभ्यर्थियों को पुरस्कार देकर हौसला आफजाई की।

राठौड़ ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सेना को ऐसे नौजवानों की आवश्यकता है, जो मेहनती, कर्मठ जुझारू हो। उन्होंने प्रत्येक अभ्यर्थी को मेहनत ईमानदारी से देश की रक्षा करते रहने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अब देश की रक्षा नौजवानों के हाथ में है। रैली के लिए आए नौजवानों का भारी तादाद को देखकर सभी को साधुवाद किया और आश्वस्त किया कि वे सेना भर्ती रैली को प्रतिवर्ष नियमित रूप से कराने की कोशिश करेंगे। रविवार को भर्ती रैली में आमेर, चौमू एवं सांगानेर तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। तीनों तहसीलों में 5520 टोकन वितरित किए थे। इनमें से 4091 अभ्यर्थी रैली दौड़ में पहुंचे, जिनमें से 584 अभ्यर्थी सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया गया। सोमवार को आमेर, चौमू, सांभरलेक, जयपुर, सांगानेर, किशनगढ़ रेनवाल चाकसू तहसीलों के बचे युवाओं की भर्ती रैली होगी।