- Hindi News
- 13 किलो पॉलिथीन जब्त, दुकानदारों में हड़कंप
13 किलो पॉलिथीन जब्त, दुकानदारों में हड़कंप
कस्बेमें गुरुवार को पालिका प्रशासन ने 13 किलो पॉलिथीन थैली जब्त की और व्यापारियों को पॉलिथीन थैलियों का उपयोग भविष्य में नहीं करने की हिदायत दी। यह कार्रवाई चौमू एसडीएम अशोक कुमार चौधरी के निर्देश पर सहायक कृषि अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी इटावा भोपजी पटवारी रामदास अग्रवाल के नेतृत्व में सामोद पुलिस स्थानीय प्रशासन ने की।
जैसे ही पॉलिथीन धरपकड़ अभियान की सूचना कस्बे में फैली तो पॉलिथीन उपयोगकर्ता दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानों को बंद करके इधर-उधर बैठ गए। वहीं कई दुकानदारों ने दूसरों की दुकानों पर कार्रवाई होने की सूचना मिलते ही पॉलिथीन की थैलियों को छुपा दिया। एएओ मुकेश चौधरी पटवारी रामदास अग्रवाल, सचिव रामबाबू शर्मा सामोद पुलिस ने कई दुकानों को खंगाल कर उनमें से 13 किलो थैली जब्त कर लोगों को दुबारा थैली उपयोग में करने के लिए पाबंद किया। कई दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन एएओ पटवारी ने लोगों के द्वारा उपयोग करने के बाद पॉलीथीन को खुले में फैंकने पर पशुओं को होने वाले नुकसान वातावरण में फैलने में जहर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पटवारी रामदास अग्रवाल ने बताया कि कस्बे की राकेश किराणा स्टोर से 1 किलो 4 सौ ग्राम, बालाजी खाद बीज भंडार से 5 सौ ग्राम, कामदार किराणा स्टोर से 5 किलो, अग्रसेन किराणा स्टोर से 6 किलो 4 सौ ग्राम, नेशन वाइड क्लोथ स्टोर से एक सौ ग्राम पॉलिथीन जब्त कर इनको पाबंद किया गया। पटवारी ने बताया कि भविष्य में अगर दुबारा पॉलिथीन का उपयोग किया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इटावा भोपजी. पॉलिथीनजब्ती की कार्रवाई करते अधिकारी।