पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय बचाने के चक्कर में भिड़ गए चार वाहन, जाम

गाय बचाने के चक्कर में भिड़ गए चार वाहन, जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके जयपुर-चौमू मार्ग के बांडी नदी बस स्टैंड पर शनिवार शाम को जयपुर से चौमू की ओर जा रहे एक कार चालक ने सड़क पार करती गाय को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से रहे तीन वाहन और आपस में टकरा गए।

कार के पीछे पिलानी के लिए जा रही एक निजी बस कार के ब्रेक लगाने पर आगे चल रही दो अन्य कारों को भी टक्कर मार दी। इससे तीन कारों सहित बस के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों की भिड़ंत के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की कतार भी जमा हो गई। बाद में टोल एंबुलेंसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। दूसरी ओर चौमू पुलिस के थानाधिकारी अशोक चौहान, एसीपी दीपक शर्मा ने चारों वाहन चालकों द्वारा आपस में राजीनामा कर लेने के बाद उन्हें मौके से जाने दिया।