पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिरनोदा| राजस्थानविश्वविद्यालय के छात्र शोध प्रतिनिधि बंशीलाल भहड़ा ने भंदे

हिरनोदा| राजस्थानविश्वविद्यालय के छात्र शोध प्रतिनिधि बंशीलाल भहड़ा ने भंदे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरनोदा| राजस्थानविश्वविद्यालय के छात्र शोध प्रतिनिधि बंशीलाल भहड़ा ने भंदे बालाजी में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र हितों के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। साथ ही उनके हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर युवा नेता दामोदर चौधरी महेशवास, राजू दांतेल, ओमप्रकाश, बिशन चौधरी, शंकरलाल निठारवाल आदि ने भहड़ा को साफा पहनाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दामोदर चौधरी ने कहा कि भहड़ा ने फुलेरा तहसील का नाम रोशन किया है। भहड़ा ने भंदे बालाजी मंदिर के दर्शन िकए।

बाइक चोरी का मामला दर्ज

चौमू|शहरपुलिस थाने में एक जने ने मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मोरीजा निवासी राजेंद्र सिंह शनिवार सवेरे वह चौमू सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी करके सब्जी खरीदने चला गया। वापस आकर देखा, तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली।

छात्र हितों के लिए संघर्ष करूंगा