पहला सुख निरोगी काया
चौमू| शहरके मोरीजा रोड राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में स्वास्थ्य प्रण धन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य जागरण अभियान के प्रणेता आरबीएल माथुर ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया मनाया गया है। उन्होंने कहा कि बैलेंस डाइट लेने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसके अलावा आकर्षक व्यक्तित्व, आंखों में चमक, गठीला बदन, प्रसन्न स्वभाव रहता है। प्राचार्य डॉ. केपी मीणा, उपाचार्य प्रो. ओपी शर्मा ने भी स्वस्थ कैसे रहे संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ शर्मा ने किया।