- Hindi News
- गलत इलाज से मौत के मामले में िनजी अस्पताल पर केस
गलत इलाज से मौत के मामले में िनजी अस्पताल पर केस
शहरके एक निजी अस्पताल के संचालक और स्टॉफ के खिलाफ एक व्यक्ति ने उसकी प|ी का प्रसूति के दौरान गलत इलाज कर मारने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी अशोक चौहान के अनुसार ग्राम समरपुरा बांसा निवासी बाबूलाल जाट ने केस दर्ज कराया। उसने बताया कि उसकी प|ी मंजू देवी (25) दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थी। उसको 8 फरवरी सवेरे 10 बजे प्रसूति के लिए चौमू के जीवन रेखा जनाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे 2 घंटे में नॉर्मल डिलेवरी करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे समय बढ़ाते गए और उसका गलत ढंग से डिलेवरी कर गलत दवाइयां दे दी जिससे उसकी हालत खराब हो गई। मामला गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने को कह दिया। इसके बाद मंजू को चौमू के ही बराला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर ऑपरेशन के बाद उसे मृत बच्ची हुई मगर प्रसूता की तबीयत खराब हो गई जिसे जयपुर के सोनी अस्पताल ले गए। यहां भी हालत ठीक नहीं होने पर उसे दूसरे अस्पताल में ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। बाबूलाल जाट ने रिपोर्ट में बताया कि जीवन रेखा अस्पताल के संचालक और स्टॉफ ने उसकी प|ी की डिलवरी गलत तरीके से की।
दुर्घटनामें बाइक सवार ने दम तोड़ा
कालवाड़| करधनीथाना इलाके के बैनाड़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार खोराबीसल गांव निवासी अक्षय (25) की मौत हो गई।