पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत सुनने से ही हो जाता है कल्याण

भागवत सुनने से ही हो जाता है कल्याण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू| शहरके बराला गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ महोत्सव में प्रवचन देते कथा वाचक गणपति विश्वनाथ शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा का महात्म्य इतना है कि इसके श्रवण करने से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत धार्मिक , सांस्कृतिक आध्यात्मिक की धरोहर है। युगों से भागवत कथा मानव जीवन की नव चेतना, वैभव, सांस्कृतिक आध्यात्मिक जीवन ओर ले जाती है। इसके पुण्य प्रभावों से सौभाग्य में सुयोग सुलभ होते हैं। श्रीमद् भागवत शास्त्र कलयुग में साक्षात श्रीकृष्ण की प्राप्ति कराने वाला है।

सीताष्टमीपर कार्यक्रम

फुलेरा| कस्बेके शीतलदास बाबा की बगीची में गुरुवार को सीताष्टमी पर संत सियाराम बाबा के सान्निध्य में भजनोत्सव प्रवचन हुए। सवेरे मंगल आरती भजन हुए। सियाराम दास ने कहा कि ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलती है। प्रसादी बांटी गई। उधर, रेलवे शिव मंदिर, पुराना फुलेरा स्थित सीताराम मंदिर, सियाराम बाबा की बगीची में भी सीताष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम हुए।