पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अष्टमी पर सजाई झांकी

अष्टमी पर सजाई झांकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू|मां भगवतीमंगल पावन धाम पर महाराज गजानंद के सान्निध्य में तीन दिवसीय श्याम महोत्सव के पहले दिन फाल्गुनी अष्टमी को सांवरमल तिवाड़ी ने 21 श्रीफलों से हवन कर मां काली शिव भोले की झांकी सजाई। गोपाल सहस्त्रनाम की आहुतियां दिलवाई गईं।

भाजपाइयोंकी बैठक

सांभरलेक|पुरानीधानमंडी में भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भाजपा सदस्यता अभियान में तेजी लाने तथा ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। वर्धमान काला, विजय प्रजापत, हंसराज चांदवानी, चंद्रकांता शर्मा, गोपाल टांक, विजय व्यास, भंवर लाल वर्मा, भवानी शंकर बरड़ आदि मौजूद थे।

माधोराजपुरामें आर्यिका विज्ञाश्री का प्रवेश

माधोराजपुरा| गणिकाआर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने गुरुवार को ससंघ पचेवर में मंगल प्रवेश किया। धर्मसभा में माताजी ने कहा कि अच्छे संस्कारों के लिए परिवार में पहले बड़े संस्कारित हो। उन्होंने इस मौके पर सभी को प्रतिपादित देवदर्शन एवं गुरुओं की सेवा करने की बात कही। समाज के राजकुमार पाटनी ने कहा माताजी यहां से मौजमाबाद होते हुए रूपनगढ़ जाएंगी, जहां उनका दीक्षा जयंती समारोह मनाया जाएगा।