पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो ट्रकों में आमने सामने टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरा घायल

दो ट्रकों में आमने सामने टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरा घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईतोड़की ढाणी के पास जयपुर-टोंक रोड पर रविवार करीब 8 बजे दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया, जिसे जयपुर रेफर किया गया।

एक ट्रक जयपुर की ओर रहा था तथा दूसरा टोंक की ओर जा रहा था कि दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में एक ट्रक के चालक रामजीलाल मीणा (30) पुत्र गोविंदनारायण निवासी बद्रीपुरा चाकसू की मौत हो गई तथा दूसरा ट्रक चालक रामजीलाल पुत्र छाजूलाल माली निवासी पपूना खेतड़ी गंभीर घायल हो गया, जिसे स्थानीय सीएचसी के चिकित्सकों ने जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

दुर्घटनामें बाइक सवार की मौत

कालाडेरा| ग्रामबाई का बास के पास रविवार सवेरे हुई दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कालाडेरा थाना पुलिस ने शव का चौमू के राजकीय अस्पताल में पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों का सौंप दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल वैन को थाने पर लाकर जब्त कर लिया। घटनानुसार ग्राम बाई का बास के पास रविवार सवेरे सुभाष (30) पुत्र कजोड़मल मीणा दुग्ध डेयरी में दूध देकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इस दौरान सामने से रही एक मारुति वैन की टक्कर लगने से सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को चाैमूं के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया।

चारमकानों में हुई चोरी

चाकसू| वार्ड22 के सटवाली ढाणी में चार मकानों में लाखों रुपए की चोरी हो गई। वार्ड पार्षद सीताराम बैरवा ने बताया कि शनिवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने ढाणी के चार मकानों में चोरी कर लाखों रुपए के गहने, नकद रुपए, कपडा़, कैमरा सहित कई मूल्यवान वस्तुएं ले गए। नानगराम पुत्र जगदीश बैरवा के घर से टनका-नेवरी, चांदी की कनकती, सोने के टोप्स, 12 हजार नकद, छोटूराम पुत्र भौंरीलाल के घर से चांदी के कडे़, कनकती, टनका नेवरी, टोप्स जंतर, पप्पूलाल पुत्र रामचंद्र के घर से कैमरा 2 हजार नकद तथा बैंक की पासबुक तथा दौलतराम पुत्र पांचूराम के घर से दो हजार रुपए नकद ले गए।

सुभाष मीणा

खबरें और भी हैं...