कार्यकारिणी का गठन
चौमू| भारतीयजनता पार्टी देहात मंडल की कार्यकारिणी का गठन रविवार को विधायक रामलाल शर्मा की सहमति से भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष उपेंद्र झालाणी ने किया। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष झालाणी ने बताया कि कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कार्यकारिणी का गठन किया गया है भाजपा देहात मंडल की नवगठित कार्यकािरणी में जितेंद्र सिंह शेखावत, नाथूलाल जाट, बाबूलाल मालेरिया, धमेंद्र यादव, ललिता शर्मा और रामकरण कुमावत को उपाध्यक्ष, सीताराम बागड़ा, अरविंद यादव को महामंत्री, सत्यनारायण कुमावत, कमल कुमार शर्मा, साधुराम गुर्जर, भंवरलाल देवंदा, रामजीलाल सेठी किशोर जांगिड़ को मंत्री, महेश कामदार को कोषाध्यक्ष, बन्नाराम शर्मा नान्छीलाल शर्मा को संगठन मंत्री नरोत्तम शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। झालाणी ने बताया कि शीघ्र ही सदस्यों की घोषणा की जाएगी।